फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में अमरोहा के कावड़िये की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमरोहा के गांव खेड़ा का रहने वाले दो शिवभक्त बाइक से जा रहे थे हरिद्वार
विज्ञापन

- गांव सिकंदरपुर के पास हुआ पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे दो शिवभक्तों की बाइक में एक पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जनपद अमरोहा के थाना क्षेत्र नौगांव सादात के ग्राम खेड़ा निवासी साजन (36) और राजीव बाइक से गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। अकबराबाद से आगे सिकंदरपुर वाले मोड़ पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक बाइक से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों को ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने साजन को मृत घोषित कर दिया। घायल राजीव की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
थाना अध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें