67वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालीय तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय 67वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शनिवार को समापन हुआ। सीनियर बालक और बालिका वर्ग में अमरोहा ने ओवर ऑल चैंपियनशिप दी।
सीनियर बालक वर्ग में 91 अंक प्राप्त कर मुरादाबाद की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में जनपद अमरोहा ने 167 अंक प्राप्त कर विजेता एवं जनपद बिजनौर 86 अंक प्राप्त कर उपविजेता बना। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में मुरादाबाद यश तोमर प्रथम, 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग वनस्थली विद्यापीठ इंटर मुरादाबाद से कनक चौधरी प्रथम, 5000 सीनियर बालिका आकांक्षा विद्यानिकेतन मुरादाबाद से कसक प्रथम, 3000 बालिका वर्ग में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज जलीलपुर बिजनौर से सागरिका प्रथम रहीं। बाला फेंक सीनियर बालक वर्ग में कमलेश अमरोहा से गुरविंदर सिंह प्रथम रही।
मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, संयोजक धर्मवीर सिंह, डॉ. निर्मला शर्मा, डॉ. निशांत यादव, सुभाष चंद्र, कैप्टन बिशन लाल, संगीता गुप्ता एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर, मंडलीय क्रीड़ा सचिव जीवन सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव प्रभात कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत, इंद्रमणि सिंह, नरेन्द्र कुमार, पुनित कौशिक, अजय कुमार यादव, मो मारूफ, बबीता रानी, पवन देवी आदि उपस्थित रहे।