हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली अमृत पदयात्रा
बिजनौर। विवेक कॉलेज के शिक्षा विभाग की ओर से नेहरू स्टेडियम से अमृत पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। अमृत पदयात्रा का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ है। कार्यक्रम में एसडीएम मोहित कुमार ने कहा कि युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्श को जीवन में उतारना चाहिए।
बुधवार को अमृत पदयात्रा का शुभारंभ एसडीएम मोहित कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, अमित गोयल आदि ने तिरंगे बैलून छोड़कर व हरी झंडी दिखाकार किया गया। एसडीएम मोहित कुमार ने कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस खास है। युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के जज्बे को जीवन में उतारना चाहिए। वहीं चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि लोगों को ईद और दीपावली की तरह से इस त्योहार को भी मनाना चाहिए। अमृत पद यात्रा नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर नुमाइश मैदान, नगर पालिका चौक, एसआरएस मॉल होते हुए डीएवी कॉलेज पर सम्पन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने सभी को घर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पॉलिथीन मुक्त भारत के लिए झोला गैंग चलाया। जिसके तहत उन्होंने कपडे़ के थैले का वितरण किया। लायनेस क्लब मेंस की अध्यक्ष प्रवेशिका, सचिव विनीता राजपूत, कोषाध्यक्ष अर्चना राजपूत, सदस्या प्रभा ठाकुर, मनुश्री, शिखा गुप्ता, शालू, मंजू सिंह, आशा आदि रही। डॉ. दीप्ति डिमरी, प्राशु कुमार, निधि शुक्ला, प्रज्ञा राजपूत, शालिनी, नवनीत कुमार, मनीषा सिंह, ममता राजपूत, सजल अग्रवाल, गौरव कुमार, प्रदीप शर्मा, निधि सिंह, देवकी रावत, भूपेंद्र कुमार, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।