नजीबाबाद में रोडवेज बस स्टैंड से यात्रियों को बैठाती एंबुलेंस।
- फोटो : NAZIBABAD
संक्रमित के बाद यात्रियों को ढो रहीं एंबुलेंस
नजीबाबाद। रोगियों की आपात सेवा में लगीं एंबुलेंस मौका पाते ही डग्गामारी में जुट जाती हैं। यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की भी परवाह नहीं की जाती है। उसी एंबुलेंस में कोरोना के बीमार मरीजों को अस्पताल तक ले जाया जा रहा है और उसी में यात्रियों को ढोया जा रहा है। संक्रमण के फैलने की न तो यात्रियों को चिंता है और न ही एंबुलेंस संचालकों को। लॉकडाउन के दौरान एंबुलेंस एक बार फिर से मौका पाते ही डग्गामारी में व्यस्त हो रही हैं। मरीज को मेरठ छोड़कर कोटद्वार वापसी कर रही कोटद्वार की एंबुलेंस ने जमकर डग्गामारी की। लॉकडाउन के दौरान रोडवेज के बाहर वाहन का इंतजार कर रहे करीब आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को एंबुलेंस ने कोटद्वार के लिए बैठा लिया। एंबुलेंस चालक ने सोशल डिस्टेंसिंग की भी परवाह नहीं की। यात्रियों को एंबुलेंस को सैनिटाइज किए बिना पास-पास बैठाकर कोटद्वार तक का मनमाना किराया वसूल किया।