फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - सभी थानों पर खड़ी रहेंगी एंबुलेंसी, हादसे के बाद तुरंत होंगी मुहैया

Tue, 07 Mar 2023 08:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने होली के लिए बनाई व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। जिलेभर में होली पर 24 जगह एंबुलेंस खड़ी रहेंगी। सभी थानों में एक-एक एंबुलेंस खड़ी रहेगी। मरीजों को हर स्थिति में अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश पुरोहित ने बताया कि बिजनौर में 21 पुलिस थाने हैं। जिन पर होली के मौके पर एंबुलेंस खड़ी की जाएंगी। इसके अलावा होली के लिए बिजनौर शहर में तीन नए स्थान भी चिह्नित किए गए हैं। एक-एक एंबुलेंस जजी चौराहा, पुलकित हॉस्पिटल, मंडावर चौराहे पर भी खड़ी होगी। किसी भी स्थिति में 108, 102 एंबुलेंस फोन आने के 10 मिनट के अंदर ही मरीज के पास पहुंचेगी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों की ड्यूटी का चार्ट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी में आंखों की दवा सहित अन्य जरूरी दवाओं की व्यवस्था कर ली गई है। क्योंकि होली के मौके पर आंखों में रंग गिरने की वजह से परेशान मरीज आते हैं। सीएचसी, पीएचसी पर चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। गंभीर स्थिति में ही मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें