फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय विसंगतियों को दूर कराने को एंबुलेंस चालकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एंबुलेंस कर्मचारी संघ की ओर से मानदेय विसंगतियों को दूर कराकर ओवरटाइम देने आदि की मांग की लेकर जिला अस्पताल परिसार में धरना दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले एंबुलेंस कर्मी जिला अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए और एक दिवसीय धरना दिया। जिलाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष व सेवा प्रदाता कंपनी के मध्य 25 सितंबर 2019 को अपर श्रमायुक्त के समक्ष समझौता हुआ था। इसके बावजूद न तो एंबुलेंस कर्मियों को ओवरटाइम दिया जा रहा है और न ही मानदेय का समय पर भुगतान किया जाता है। इसके अलावा पिछले छह महीने से पीएफ का भुगतान भी नहीं आया है। सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा भर्ती के नाम पर चालकों से 25 हजार एवं मेडिकल टेक्नीशियन से 50 हजार रुपये का डीडी वसूला जाता है। संघ और अपर श्रम आयुक्त के बीच हुए समझौते के बाद भी बढ़ा हुआ मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों भारी रोष व्याप्त है और उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। 102, 108 एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों ने शीघ्र ही समस्या का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। इस मौके पर कपिल कुमार, अमित कुमार, दीपू यादव, कुलदीप कुमार पांडेय, देवेंद्र कुमार, मुदस्सर, संजीव कुमार आदि मौजूद बताए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें