फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजदूत को किया सम्मानित

Wed, 23 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
नजीबाबाद निवासी और क्रोएशिया में भारत के राजदूत संदीप कुमार को सम्मानित करते सुरेशचंद लाहोटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में नजीबाबाद के  एमडीकेवी ने क्रोएशिया में भारत के राजदूत का स्वागत किया।
विज्ञापन

कॉलेज की शैक्षिक प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
एमडीकेवी में आयोजित सम्मान समारोह में क्रोएशिया में भारत के राजदूत नजीबाबाद निवासी संदीप कुमार को स्मृति चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया गया। एमडीकेवी के प्रबंधक नीरज जैन, प्रधानाचार्या शोभा वर्मा और रमा जैन कॉलेज के प्रबंधक सुरेशचंद लाहोटी ने संयुक्त रूप से क्रोएशिया में भारत के राजदूत को सम्मानित किया। राजदूत संदीप कुमार ने कॉलेज की शैक्षिक प्रतिभाओं को कॉलेज की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शिक्षिका शबनम परवीन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत के साथ अतिथि का सम्मान किया। कार्यक्रम में एमडीएस के प्रधानाचार्य डॉ.हरवीर सिंह, डॉ.अतुल बहादुर, नवल अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें