जनवरी से अब तक जेल में लगे दो स्वास्थ्य शिविर
जेल कारागार में जनवरी से अब दो शिविर लगाए गए हैं। एक शिविर नौ मार्च से 16 मार्च तक लगाया गया था। जिसमें 1088 बंदियों की टीबी की स्क्रेनिंग की गई थी। मगर कोई भी बंदी टीबी से ग्रसित नहीं मिला था। इसके बाद अब 12 से 17 सितंबर तक दूसरा शिविर लगाया गया।
खानपान और दवाइयों का रखें ध्यान
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि एचआईवी वायरस मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर प्रभाव डालता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान और दवाइयों का ध्यान रखना चाहिए। एचआईवी संक्रमित मरीज को सामान्य लोगों के साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं है।
यह भी पढ़ें: वायुसेना अफसर की मौत: परिवार में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, नम आंखों से दीं अंतिम विदाई
एचआईवी पॉजिटिव मिले बंदियों के खानपान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दवाइयों को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।
- डॉ. अदिति श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक