फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अवैध कॉलोनी की शिकायत वापस कराने के लिए फर्जीवाड़े का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। तालिब बंधु की अवैध कॉलोनी को लेकर की गई शिकायत को रफा-दफा कराने के लिए भी फर्जीवाड़ा किया गया। दरअसल शिकायतकर्ता भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष के फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल करते हुए शिकायत वापस लेने के लिए अनुरोध कर डाला। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में तुषार मलिक ने कहा कि उसने पेरिस गार्डन के सामने अवैध कॉलोनी, मकान और मदरसा आदि की शिकायत की थी। उक्त कॉलोनी में बने मकान को लेकर प्रशासन की ओर से मौलाना फुरकान निवासी फरीदपुर उद्दा को नोटिस भी जारी किया गया था। किसी व्यक्ति ने उनके लेटर पेड का इस्तेमाल करते हुए मौलाना फुरकान के मकान के बारे में की गई शिकायत में कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध डीएम से किया है। आरोप लगाया कि फर्जी लेटर पेड पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। प्रार्थना पत्र देकर फर्जी पत्र देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बता दें कि पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हुए हमले वाले केस में तुषार मलिक वादी है। इसके अलावा तुषार मलिक ने तालिब बंधुओं की अवैध कॉलोनी और अन्य कारोबार की जांच कराने के लिए भी प्रशासन को शिकायती पत्र दिए थे, जिसके बाद कई स्तर पर तालिब बंधुओं के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें