फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप, किसानों ने दिया धरना

Tue, 25 Jul 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में तहसीलदार से भ्रष्टाचार पर आक्रोश जताते किसान।
विज्ञापन
- नायब तहसीलदार कार्यालय का दरवाजा बंद किया, एसडीएम ने खुलवाया
विज्ञापन

फोटो-24एनजेडबी01ए और 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया। जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों ने नायब तहसीलदार कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया। एसडीएम ने दरवाजा खुलवाया।

भाकियू अराजनैतिक के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौधरी बलराम, प्रदेश सचिव ठाकुर गजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चौ. कुलबीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सुखजिंदर सिंह गोल्डी के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार कार्यालय के सामने धरना दिया। किसानों ने दाखिल खारिज और विरासत के नाम पर राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। गुस्साए किसानों ने नायब तहसीलदार के कार्यालय का दरवाजा कुछ देर बंद कर दिया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद नायब तहसीलदार कार्यालय का दरवाजा खुला। गुस्साए किसानों एसडीएम विजय वर्धन तोमर, तहसीलदार प्रभा सिंह ने वार्ता की। प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग की समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर निराकरण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बिजली विभाग में विद्युत कनेक्शन देने और मीटरों में गड़बड़ी के नाम पर भी अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान हाजी हनीफ अहमद, अरविंद राजपूत, बाबूराम तालान, राजवीर काकरान, सुनील कुमार, सत्येंद्र कुमार, धीर सिंह, राजीव कुमार, गजेंद्र सिंह, विजय सिंह, नवीन राजपूत, आफाक, प्रमोद, लोकेंद्र, मोनेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें