फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दुकान में तोड़फोड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। गांव सुहागपुर निवासी साजिद पुत्र मुख्तार अंसारी की कंफेक्शनरी की दुकान है। तीन दिन पहले पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की थी। आरोप है कि रविवार की शाम कुछ युवकों ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ की। हालांकि इस दौरान दुकान बंद थी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पता लगा कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। कोतवाल किरन पाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें