फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी पर अदालत के फैसले के लेकर जिले में अलर्ट

विज्ञापन
बिजनौर में ज्ञानव्यापी मजिस्द के फैसले को लेकर चाहशीरी में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते एसपी सि? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ज्ञानवापी पर अदालत के फैसले केे लेकर जिले में अलर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। वाराणसी की कोर्ट में ज्ञानवापी को लेकर फैसला आया, जिसे लेकर जिले में अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए खाका तैयार कर लिया है। जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। तीनों एडिशनल एसपी की अगुवाई में पैदल मार्च किया गया।
सोमवार सवेरे से ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई थी। बिजनौर शहर के संवेदनशील इलाकों में एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी अनिल कुमार की अगुवाई में पुलिस ने पैदल मार्च किया। शहर कोतवाल रवींद्र वशिष्ठ भी शामिल रहे। दूसरे सुपर जोन नगीना में एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ सुमित शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च किया। तीसरे सुपर जोन धामपुर क्षेत्र में एएसपी धर्म सिंह मार्छाल के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च किया। इसके अलावा क्यूआरटी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को वाराणसी कोर्ट में ज्ञानवापी पर फैसला आना था। जिसके चलते एसपी दिनेश सिंह ने जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 21 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में बांटा है। सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों की निगरानी के निर्देश दिए गए है। खासकर मिश्रित आबादी में, वहीं खुफिया इकाई को भी सक्रिय किया गया है। फैसले के बाद धार्मिक संगठनों की गतिविधियों की निगरानी के लिए निर्देश दिए गए हैं। रात के वक्त भी पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

वर्जन...
ज्ञानवापी के फैसले को लेकर जिले में अलर्ट है। जोन और सेक्टर की व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जा रही है। हर हाल में जिले की शांति व्यवस्था को बरकरार रखा जाएगा।
-डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें