फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में अक्षय और दीशू प्रथम

विज्ञापन
नांगलसोती में दौड़ विजेता अक्षय सम्मानित करते टीकमपुरी महाराज। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
दौड़ में अक्षय और दीशू प्रथम
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। हनुमानधाम मायापुरी में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में अक्षय और दीशू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव मायापुरी के हनुमान मंदिर पर 16 सौ मीटर और 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। सैनिक डालचंद और भूपेंद्र सिंह की निगरानी में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के 16 सौ मीटर वर्ग में जीतपुर निवासी अक्षय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नांगलसोती के अक्षय सैनी ने द्वितीय और गांव अभिपुरा निवासी निवासी शूरवीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में लालपुर निवासी दीशू ने प्रथम, हरचंदपुर निवासी आशीष ने द्वितीय और हरचंदपुर के ही आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हनुमान धाम के पुजारी मुख्य अतिथि टीकमपुरी महाराज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें