फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अक्षर संस्था ने पीएम रिलीफ फंड में भेजे 2.24 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धामपुर। अक्षर संस्था की ओर से 2.24 लाख रुपये का ड्राफ्ट प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में भेजा गया। संस्था अब तक 32.25 लाख रुपये भेज चुकी है। संस्था की ओर से नगर की विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।



मुख्य अतिथि विधायक अशोक राणा ने अभियान की सराहना की। कहा कि यह कार्यक्रम भावनात्मक रूप से देशवासियों को राष्ट्रीय प्रेम के एकसूत्र में बांधना वाला है। डॉक्टर सूर्यमणि रघुवंशी ने कार्यक्रम की सराहना की। पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, हिंदू रक्षा सेना की जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या चौधरी ने अभियान से प्रेरित होकर वर्तमान सत्र में 101-101 सदस्यों को बनाने का संकल्प ग्रहण किया।
विज्ञापन

महिला अतिथियों ज्योति राणा, राखी गुप्ता, नीरजा सिंह, सीमा सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर सरदार सतवंत सिंह सलूजा, दिनेश चंद्र अग्रवाल ‘नवीन’, हरिकांत शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले पीयूष अग्रवाल महंत, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल , अनिल अग्रवाल कटका और बृजमोहन अग्रवाल को धर्मपुत्र की उपाधि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतुल गुप्ता,संयोजक सत्यराज, दीपक जैन, संजीव जैन, दीपक अग्रवाल, जावेद रहमान शम्सी, जितेंद्र शर्मा बबलू , मयंक अग्रवाल , महेंद्र मान सिंह, रवि शंकर अग्रवाल, डीएस चौहान, पवन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। शायर एजाज अहमद धामपुरी, नसीम सलमानी, कवि दीपक जैन ने काव्य रचनाएं प्रस्तुत की। संचालन सत्यराज ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें