फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया

विज्ञापन
नजीबाबाद में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया
विज्ञापन

नजीबाबाद। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। जिला महामंत्री गौरव चिकारा ने अखंड भारत के मानचित्र की पूजा करने के साथ भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदू जागरण मंच प्रत्येक वर्ष अखंड भारत दिवस मनाता है। नगर खंड संयोजक हिमांशु भारद्वाज ने कहा कि भारत को पुन: अखंड बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता का संकल्प लेते हैं। बैठक में सुमित कुमार को न्याय पंचायत संयोजक तिसोतरा, गौरव को न्याय पंचायत सह संयोजक तिसोतरा, शुभम राजपूत को न्याय पंचायत संयोजक पूंडरी खुर्द, तापेंद्र सिंह को खंड महामंत्री, अनुराग कौशिक को खंड प्रचार प्रमुख, अमनराज को नगर प्रचार प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर नांगलसोती संयोजक हिमांशु राजपूत, खंड सह संयोजक दीपक देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें