बिजनौर। वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में 14वें कल्पवृक्ष समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने खेल के मैदान पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ कई समारोह में कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। 100 मीटर दौड़ में आकाश और दिपांशी प्रथम रहे।
बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय कल्पवृक्ष समारोह का शुभारंभ वीकेआईटी ग्रुप की चेयरपर्सन सुदेश सिंह एवं मेनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समन्वयक ललित कुमार, हितेश कुमार ने बताया कि 100 मीटर एवं 400 मीटर पुरुष दौड़ में आकाश ने प्रथम और मंयक द्वितीय स्थान पर रहा। 100 मीटर महिला दौड़ में स्वाति नेे द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के समन्वयक सचिन कुमार एवं विरेंद्र ने बताया कि उद्धाटन मैच बिजनौर एवं जेपीएसडी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें जेपीएसडी की टीम विजयी रही। दूसचा मैच फतेहपुर टीम और तीसरे मैच आरवीआईटी टीम ने जीता। छात्र संयोगानंद के द्वारा निर्मित इलेक्ट्रॉनिक ऑटोमेटिक फ्लोर क्लीनिंग मशीन मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य संयोजक कुलदीप सिंह, शिवम राजपूत, रोहित कुमार, अमित कुमार, योगेश कुमार, अंकुश कुमार, सचिन कुमार, मोहम्मद जाहिद, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।