बिजनौर में पेद्दा कांड में आरोपी युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी को सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं किया गया। ऐश्वर्य महाराजगंज जेल में बंद हैं। इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि सात अप्रैल है। 16 मार्च को पैरोल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान ऐश्वर्य चौधरी को कोर्ट में पेश नहीं किया गया था। एडीजे पोस्को कोर्ट मुमताज अली ने जेल प्रशासन महाराजगंज व बिजनौर से ऐश्वर्य चौधरी को पेश न किए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा था। जेल अधीक्षक महाराजगंज ने अदालत में दिए गए स्पष्टीकरण में कहा है कि ऐश्वर्य चौधरी की बीमारी के कारण व बोर्ड एग्जाम के कारण जिला प्रशासन महाराजगंज द्वारा पुलिस व्यवस्था न कराने के कारण उन्हें पेशी के लिए नहीं भेजा जा सका। गौरतलब है कि पेद्दा कांड में ऐश्वर्य को शासन के आदेश के बाद कोर्ट की अनुमति से महाराजगंज जेल शिफ्ट किया गया था।