फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स दिल्ली के डॉक्टर की कार के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स दिल्ली के डॉक्टर की कार के शीशे तोड़े
विज्ञापन

नींदडू़। एआईआईएमएस (एम्स) दिल्ली के सम्मानित चिकित्सा रत्न, आयुष चिकित्सा एसोसिएशन के चेयरमैन एवं एमएनआर चिकित्सा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर हाशमी अपनी कार द्वारा अंथाई शेख रिश्तेदारी में आए थे। उनकी कार आवास के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान प्रधानी जीतने की खुशी में मिठाई वितरण को लेकर चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच झगड़ा व पत्थरबाजी हो गई। झगड़े में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने दूसरे मोहल्ले में जाकर घर के बाहर खड़ी डॉक्टर की कार पर पथराव कर दिया जिससे शीशे टूट गए तथा कार क्षतिग्रस्त हो गई। डॉक्टर जिस परिवार में आए थे, उस परिवार का जीतने व हारने वाले पक्ष से कोई लेना देना नहीं था। इससे पूर्व तीन मई को परिणाम आने के बाद हायहुल्ला में जियाउर्रहमान की इसी तरह घर के बाहर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें