फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी और कोटावाली नदी का जलस्तर गिरा, कटान जारी

विज्ञापन
भागूवाला के गांव रामपुर चाठा में कटान करती कोटावाली नदी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गौसपुर और रामपुर चाठा में हुआ कृषि भूमि का कटान
विज्ञापन

नांगलसोती/भागूवाला। गांव गौसपुर में गंगा नदी और रामपुर चाठा में कोटावाली नदी कृषि भूमि का कटान करते हुए गांवों की ओर बढ़ रही है।
गांव गौसपुर में रविवार को गंगा नदी के कटान में भूपेंद्र सहित पांच किसानों की कृषि भूमि बह गई। पूर्व प्रधान राजेश सिंह, नरेश कुमार, पीतम सिंह, सत्यपाल सिंह, हरपाल सिंह ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गौसपुर के कटान क्षेत्र में कई मिट्टी के टीलों में दरारें आ गईं हैं। यदि कटान क्षेत्र में पक्के तटबंध नहीं बनाए गए तो गांव की ओर भी कटान हो सकता है। रविवार को एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने गौसपुर के कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव रामपुर चाठा में कोटावाली नदी ने ग्रामीण शशिनाथ, रूपराम, शाहिद, अयूब का कहना है कि जलस्तर बढ़ने पर कोटावाली नदी गांव की ओर कटान कर रही है। शनिवार और रविवार को किसान सुरेश, ओमप्रकाश, मामराज, सोमवीर की कृषि भूमि का कटान हुआ। उन्होंने प्रशासन से कटान को रोकने की मांग की है। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने बताया कि गौसपुर में गंगा नदी के जलस्तर पर राजस्व कर्मचारियों के माध्यम से लगातार निगाह रखी जा रही है। ग्रामीणों को नदी क्षेत्र में नहीं जाने के निर्देश दिए गए है।

नांगलसोती के गौसपुर में कटान क्षेत्र का निरीक्षण करते एसडीएम और सीओ।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें