बिजनौर में चल रही अंडर-9 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन
प्रदेशभर के करीब 90 खिलाड़ियों ने किया प्रतियोगिता में प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। इंदिरा बाल भवन में आयोजित अंडर-9 वर्ग की राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में लखनऊ के अग्ररार्थ मिश्रा और गोरखपुर की दीपांजलि श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी आखिरी चाल तक अपना दबदबा कायम रखा।
बिजनौर की मेजबानी में हुई दो दिवसीय अंडर-9 वर्ग की प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का समापन छह राउंड के बाद हुआ। बालक वर्ग में गौतमबुद्धनगर से दिव्यम तलवार ने द्वितीय, लखनऊ के रेयांश कश्यप ने तृतीय, बिजनौर से अनय अग्रवाल ने चतुर्थ, प्रयागराज के शिवाय सिंह ने पांचवां स्थान पाया।
बालिका वर्ग में गाजियाबाद की प्रांशी निगम ने द्वितीय, प्रयागराज की अनुप्रिया यादव ने तृतीय, आगरा से निहिरा मित्तल ने चतुर्थ, गाजियाबाद की निविका अरोड़ा ने पांचवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सीडीओ पूर्ण बोरा, बीएसए जयकरण यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव दुष्यंत कुमार, मुख्य ऑर्बिटर आंनद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सह मुख्य ऑर्बिटर आदित्य, ऑर्बिटर एकता, रूपा, एवं ओमकार, वंदना शर्मा, अनंत पंवार, सीमा, नितिन, मेघा, मीनाक्षी, साक्षी आदि मौजूद रहे।