फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अफजलगढ़ ने जीती कालागढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी

विज्ञापन
कालागढ़ के रामलीला मैदान में विनर ट्रॉफी के साथ अफजलगढ़ कमेटी टू के खिलाड़ी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
अफजलगढ़ की टीम ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ की नई कॉलोनी में आयोजित कालागढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी अफजलगढ़ की टीम ने जीती।
नई कॉलोनी में श्री रामलीला मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच के मुकाबले बड़े दिलचस्प रहे। अफजलगढ़ की टीम ने कल्लूवाला को 56 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अफजलगढ़ की टीम ने 213 रन का लक्ष्य कल्लूवाला को दिया था। शादान ने अफजलगढ़ की टीम की ओर से खेलते हुए 96 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच कल्लूवाला-नगीना एवं अफजलगढ़-अमरोहा की टीमों के बीच खेला गया। कल वाला ने नगीना को 60 रन से हराकर मैच जीत लिया। दूसरी ओर अफजलगढ़ ने चार विकेट से अमरोहा की टीम को हराकर मैच जीत लिया। फाइनल मैच में अंकित चौहान, अमित मयाल एवं विकास अंपायर रहे। टूर्नामेंट कराने में ऐके सिंह, सोनू, मुकुल सैनी, दीपक कुमार, अमित चौहान, अंकुर कुमार, दीपक का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें