दोनों पक्षों से की बात, कार्रवाई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
छाछरी मोड़। गांव मंडोरा जट में जल निकाली के विरोध में गांव छोड़ने की चेतावनी के मामले में एसपी देहात राम अर्ज ने जांच की। उन्होंने पीड़ित पक्ष के एक इकराम सिंह और आरोपी पक्ष के पवन सिंह से बातचीत के बाद थाना अध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए।
इकराम सिंह ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग करीब चार दशक से उसके परिवार का उत्पीड़न कर रहे है। कुछ समय पूर्व आरोपियों ने अपने घर के पिछले हिस्से से शौचालय का पाइप डालकर उनके निजी रास्ते में गंदे पानी की निकासी कर दी। इससे उनका जीना मुहाल हो गया है। अपने मकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनका मुंह उनके घर की ओर कर दी। इससे उनके घर की सारी गतिविधियां कैमरे में दर्ज हो रही हैं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी अवगत कराया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
एसपी देहात ने थाना अध्यक्ष सुमित राठी को दूसरे पक्ष द्वारा शौचालय के पानी का डाला गया पाइप हटवाने और सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलवाने के सख्त निर्देश दिए।