फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रिवर राफ्टिंग के बाद अब कालागढ़ में पैरासेलिंग की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व मानचित्र पर रोमांचक खेलों से जाना जाएगा बिजनौर
विज्ञापन

180 फिट की उंचाई का मिलेगा पैरासेलिंग का रोमांच
उपकरण आ चुके हैं, मौसम के साथ न देने के कारण ट्रायल रुका

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। जनपद बिजनौर के कालागढ़ को अब दुनिया में रोमांचक खेलों के लिए जाना जाएगा। अब यहां रामगंगा नदी के तट पर पैरासेलिंग की तैयारी शुरू हो गई है। पैरासेलिंग एक मजेदार एडवेंचर एक्टिविटी है, जिसमें एक पैराशूट को रस्सी के सहारे नाव (इलेक्ट्रिक बोट) से जोड़कर खींचा जाता है। पैराशूट के सहारे ही व्यक्ति को बांधा जाता है।
कालागढ़ क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र एक के बाद एक नई उपलब्धि के लिए तैयार है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में पर्यटन, रामगंगा बांध परियोजना व रामगंगा जलविद्युत गृह के बाद अब यह इलाका पैरासेलिंग के लिए तैयार है। कालागढ़ एवं आसपास के लोगों को टेलीविजन पर दिखने वाले रोमांचक खेलों से अब सीधे जुड़ने का समय आ गया है।
विज्ञापन


एक्सप्लोर इंडियन एडवेंचर की स्वामिनी ज्ञान नंदिनी का कहना है कि बिजनौर के जिला प्रशासन का सहयोग मिल रहा है। रामगंगा नदी के आंचलिक क्षेत्र में रीवर राफ्टिंग की जा रही है। यह प्रयास सफल हुआ है। अब पैरासेलिंग की तैयारी है। उपकरण आ चुके हैं। मौसम के साथ न देने के कारण इसका ट्रायल नहीं हो पा रहा है। बारिश के कारण समस्या है। रामगंगा नदी के आंचल में गुब्बारे 180 फिट की उंचाई तक उड़ाने की तैयारी है। इसका रोमांच देखने व अनुभव करने योग्य होगा।
विज्ञापन





कम दाम पर अच्छी तैयारी
कालागढ़ में राफ्टिंग के लिए तीन सौ रुपये और पैरासेलिंग के लिए 500 रुपये शुल्क लिया जाना प्रस्तावित है। कम दामों में यहां लोगों को रोमांचक खेलों का अनुभव मिल रहा है। राफ्टिंग में आठ सदस्य जा रहे हैं, पैरासेलिंग के ट्रायल के बाद ही देखा जाएगा कि कितने लोग इसका एक साथ आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें