बिजनौर, मंडावर। पति के शराब पीने की आदत से तंग आ चुके महिला ने दो बेटियों को जहर खिलाने के बाद खुद भी सेवन कर लिया। महिला और उसकी दोनों बेटियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह पूरा मामला बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर देवमल इलाके का है। जहां के रहने वाले लियाकत अली की पत्नी नरगिस ने अपने दो मासूम बच्चों जुबेदा (4) और जोया (3) के साथ आज जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला का कहना है उसका पति लियाकत अली अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है इसलिए उसने गुस्से में आकर उसने अपने दोनों बच्चों के साथ खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया।
इस मामले में जिला अस्पताल के सरकारी डॉक्टर प्रेम प्रकाश का कहना है। एक एक महिला और दो बच्चे जहरीला पदार्थ का सेवन कर अस्पताल में लाए गए हैं। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद पति लियाकत अली का कहना है कि वह दो मासूम बेटियों को जहर देकर महिला ने भी खाया घरेलू विवाद के कारण तनाव में रहता है।