फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं कटाई और कृषि कार्य के लिए एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं कटाई और कृषि कार्य के लिए एडवाइजरी जारी
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन के दौरान गेहूं की कटाई के लिए कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। कोरोना से बचाव के लिए इसका पालन करने की अपील की है।
उप निदेशक कृषि जेपी चौधरी के अनुसार संभव हो सके तो किसान मशीनों से गेहूं की कटाई कराएं। हाथ से कटाई करें तो अपने उपकरणों को दिन में कम से कम तीन बार साबुन से धोएं। किसी व्यक्ति के उपकरण को कोई दूसरा प्रयोग न करे। कटाई के दौरान भी हाथ साबुन से धोते रहें। जो कपड़े एक दिन पहने हैं उसे दूसरे दिन न पहनें। कपड़ों को रोज अच्छी तरह धोएं। मुंह पर मास्क लगाएं। किसी को खांसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द होने पर कटाई से अलग रखें और स्वास्थ्यकर्मियों को सूचित करें। थ्रेसिंग में भी मास्क लगाएं व पानी पीने के बर्तनों के प्रयोग में सावधानी बरतें। ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर आदि को प्रयोग से पहले सैनिटाइज करें। कोई भी खेत में न थूके। सब्जियों, फलों की पैकिंग में प्रयोग होने वाली कैरेट, कंटेनर, कागज, रस्सी, कपड़े और बोरी को भी सैनिटाइज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें