फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 80 सीटों पर हुए एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
-महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीट हैं
विज्ञापन

-प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द शुरू होंगी कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल में सत्र 2024-25 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। मेडिकल कॉलेज में पहले चरण में 80 सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। जल्द ही और सीटों पर भी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीट हैं। इनमें से पहले चरण में 80 सीट पर एडमिशन हो गए हैं। जबकि दूसरा चरण की काउंसलिंग चल रही है। जल्द ही 20 सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कक्षा शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया समिति के केंद्र प्रभारी डॉ. सुधांशु ने बताया कि काउंसलिंग पूरी होने के बाद बच्चें एडमिशन के लिए कॉलेज पहुंच रहे हैं। काउंसलिंग मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रही है। इसी माह में सभी सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। इसके अलावा कॉलेज में हॉस्टल, एकेडमिक ब्लॉक, लाइब्रेरी सहित अन्य संसाधन बच्चाें के लिए पूरे कर लिए गए हैं। अब सिर्फ एडमिशन पूरे होने में का ही इंतजार है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में फिलहाल एमबीबीएस की 80 सीटों पर एडमिशन हुए हैं। बची हुई सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कक्षाएं शुरू की जाएंगी। अक्तूबर माह में कक्षा शुरू करने की तैयारी है।
....डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें