फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ में आरटीपीसीआर रिपोर्ट के बिना प्रवेश वर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ में आरटीपीसीआर रिपोर्ट के बिना प्रवेश वर्जित
विज्ञापन

कालागढ़। अंतरराज्यीय सीमा से कालागढ़ में बाहरी राज्यों से आने वालों को बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बैरियर पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने राहगीरों को नई एसओपी की जानकारी दी। बिजनौर से कालागढ़ में प्रवेश के लिए अब 72 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। इस बाबत उत्तराखंड की पुलिस ने बैरियर संख्या एक पर आने जाने वालों के वाहनों की जांच की। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी प्रीति कर्णवाल ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वालों को नई एसओपी की जानकारी दी जा रही है। नियमों का पालन कराया जा रहा है। बैरियर संख्या दो बटा छह पर बिजनौर के रास्ते पर जाने वाले बैरियर को बंद कर दिया गया है। केवल सुरक्षा बैरियर एक से ही कालागढ़ में प्रवेश व निकासी संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें