फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज ने जेल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज और अफसरों ने शुक्रवार को जेल का मुआयना किया। उन्होंने बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा। शुक्रवार को हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज कमलेश पंवार जेल का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इनके संग जिला जज संजय कुमार, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा भी रहे। उन्होंने बंदियों को मिलने वाले भोजन गुणवत्ता के बारे में जाना। उन्होंने बंदियों से बात करते हुए जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अगर किसी बंदी को सरकारी वकील की आवश्यकता हो तो विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। इस दौरान जेल अधीक्षक डॉ. अदिति श्रीवास्तव, जेलर रविंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें