फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में शीशम के हरे पेड़ काटने पर प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज में शीशम के हरे पेड़ काटने पर प्रशासन सख्त
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय इंटर कॉलेज शाहपुर जमाल में खड़े लाखों रुपये कीमत के शीशम के हरे पेड़ काट दिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लकड़ी पकड़ ली। प्रशासन मामले को लेकर सख्त हो गया है। डीआईओएस ने मामले की जांच राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह को सौंपी है। धामपुर क्षेत्र के एक स्कूल में छात्र को टीसी जारी करने के लिए सीमेंट की बोरी मांगने की जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज शाहपुर जमाल में करीब 60 बीघा कृषि भूमि है। भूमि पर यूकेलिप्टस, शीशम, आम आदि के पेड़ हैं। आरोप है कि बिना डीआईओएस की अनुमति के शीशम के पेड़ कटवा दिए। शीशम के कटे पेड़ हरे बताए गए हैं। ग्रामीण अवैध रूप से पेड़ कटने की जानकारी होने पर इकट्ठा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने काटी गई लकड़ी को कब्जे में ले लिया। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार पेड़ कटान मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बिना स्वीकृति के पेड़ काटना गंभीर मामला है। बताया कि धामपुर क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज मनकुआं में एक छात्र से ट्रांसफर सर्टिफिकेट अर्थात टीसी दिए जाने के नाम पर सीमेंट की बोरी मांगने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की जांच राजकीय इंटर कॉलेज कुंडी पुरा के प्रधानाचार्य ओमनारायण को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें