फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रशासन ने चौक बाजार सहित व्यस्त बाजार में अतिक्रमण अभियान चलाया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर के व्यस्त चौक बाजार, कल्लूगंज, मछली बाजार में दोपहर बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रशासन के बुलडोजर के साथ बाजार पहुंचते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया। दो दिन पूर्व प्रशासन में कारोबारियों से प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण हटाने को कहा था। एसडीएम ने चौक बाजार, कल्लूगंज और मछली बाजार क्षेत्र में प्रतिष्ठानों के सामने और नालियों पर किया गया अतिक्रमण बुलडोजर के माध्यम से हटा दिया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा। नगर के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार के स्थाई और अस्थाई अवरोध अतिक्रमण मानकर हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें