फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने की दिलाई गई शपथ

Sat, 28 Jan 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विकास भवन में कर्मचारियों व अधिकारियों को नैतिक मतदान की शपथ दिलाते सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तैमूरपुर दीपा के बच्चों ने डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।  सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारी व कर्मचारियों को नैतिक मतदान करने की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी मतदान करें तथा लोगों को नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करें। जिन कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी है वे प्रपत्र 12 के द्वारा मतदान करेंगे। प्रशासन का चुनाव कर्मियों को शत प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य है। स्विप टीम के सदस्य अभिषेक रोड, डॉ. अतीक दानिश ने काव्यात्मक तरीके से मतदान के प्रति जागरूक किया। डीडीओ संतोष कुमार मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तैमूरपुर दीपा के छात्र-छात्राओं ने इंचार्ज अध्यापिका राजबाला के साथ गांव में घर घर संपर्क करके ग्रामीणों को 15 फरवरी को आवश्यक रूप से नैतिक मतदान करने की अपील की है। इस दौरान बीएलओ बिंबिसार गौतम, महावीर सिंह, ममतेश कुमारी तथा शिक्षिका सुषमा कुमारी, नीरज, राहेला बेबी, नूरजहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें