फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर। एडीएम करेंगे निकायों में क्रय सामग्री व स्टॉक की जांच

Thu, 17 Aug 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने एडीएम को दिए निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि नगर निकायों द्वारा क्रय सामग्री एवं उपकरणों का निरीक्षण एवं स्टॉक पंजिका की जांच करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि समस्त नगर निकायों में 15 वें वित्त आयोग के कार्याें को समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।
डीएम ने स्थानीय निकायों में निर्माण एवं विकास कार्यों के प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्याें एवं मशीनरी एवं उपकरण आदि की खरीदारी में निर्धारित मानकों का ध्यान पूरी गंभीरता के साथ रखें। नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने तथा नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। सभी ईओ पानी की लगातार टेस्टिंग कराते रहें और पानी में ब्लीचिंग पाउडर भी नियमित रूप से निधारित अवधि में टंकी में डलवाना सुनिश्चित कराएं। कहा कि अनावश्यक रूप से कोई भी सामग्री क्रय न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए जो उपकरण या सामग्री क्रय की जाए। वह अच्छी क्वालिटी की हो और उसका शत प्रतिशत रूप से प्रयोग होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों की सफाई, ट्यूबवेल, पानी की सफाई आदि के लिए खरीदे जाने वाले उपकरणों के मानक एवं उनकी दरों का गहनता के साथ निरीक्षण करें। मानक अनुसार पाए जाने संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने ट्रैक्टर, आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत निर्माण कार्य, तालाबों पर विस्तार एवं सौंदर्यकरण आदि कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें