फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - आदित्य महामूर्खाधिराज, इन्द्रदेव वे महामुर्खाधिपति

Tue, 07 Mar 2023 08:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वैशाख नंदन विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित हुआ महामूर्ख सम्मलेन
विज्ञापन

फोटो चार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। वैशाख नंदन विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार रात 28 वां महामूर्ख सम्मलेन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभूतियों को सब्जी की मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से समाज को नई दिशा मिलती है।
मोहल्ला लोहियान धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। काव्य गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। जिसमें कवियों ने हास्य व्यंग्य से परिपूर्ण रचनाओं के माध्यम से होली के रंग बिखेरे। सम्मेलन में डाॅ. आदित्य अग्रवाल को महामूर्खाधिराज, पूर्व विधायक डाॅ. इन्द्रदेव सिंह को महामुर्खाधिपति, डाॅ. राजेन्द्र सिंह को मूर्ख वाचस्पति, विजय जैन को मूर्ख मार्तण्ड, कवि राम सिंह सुमन को मूर्ख भास्कर, दिनेश नवीन को मूर्ख कुलाधिपति, हरिकान्त शर्मा को मूर्ख कुलसचिव की उपाधि से विभूषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि राज कुमार वर्मा, नरेंद्र अनाम, देशराज शर्मा उदार, डाॅ. सुरेंद्र राजपूत, अनिल शर्मा अनिल, विभूतिकांत शर्मा, राजकुमार सिंह, डीएस चौहान, डॉ. अमित गुप्ता, राम सिंह सुमन, श्रीकांत टोनी, इंदुकांत शर्मा, संजय बिल्लू, नरेश वर्मा ने राजनैतिक, धार्मिक और सामयिक घटनाक्रमों पर रचनाएं सुनाईं। कार्यक्रम में सोनू वर्मा, सतीश वर्मा, शेखर अग्रवाल, सचिन सिन्हा, सन्नी छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें