फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतिविधियों से बढ़ाएंगे छात्रों की उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
गतिविधियों से बढ़ाएंगे छात्रों की उपस्थिति
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने पर जोर दिया जा रहा है। हर छात्र को खास मानते हुए विद्यालयों में समय-समय पर रोचक और आकर्षक गतिविधियां कराई जाएंगी। साथ ही छात्रों के अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक डोर-टू-डोर अभिभावकों से संपर्क करेंगे।
परिषदीय विद्यालयों में तमाम प्रयास के बाद भी छात्र-छात्राओं की औसतन उपस्थिति 60 से 70 प्रतिशत के बीच ही रहती है। हालात यह रहते हैं कि परीक्षाओं के दिनों में उपस्थिति शत प्रतिशत करने में शिक्षकों के पसीने छूट जाते हैं। वार्षिक, अर्द्धवार्षिक परीक्षा ही नहीं, अब रोजाना विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति के संबंध में बिजनौर समेत प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए। शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालयों में नवाचार का प्रयोग करते हुए विद्यालयों में शिक्षा का अच्छा माहौल तैयार करेंगे। साथ ही छात्रों के अभिभावकों को उन्हें प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा के माहौल के साथ बढ़ाएंगे उपस्थिति
विद्यालयों में शिक्षा का अच्छा माहौल तैयार हो रहा है। नवाचार के माध्यम से सरल व रोचक तरीके से छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है - जय करण यादव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें