फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण की गुणवत्ता में कमी पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण की गुणवत्ता में कमी पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को पूरा करने में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता के मानक में कोई कमी मिलने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह बात सीडीओ ने बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

सोमवार को सीडीओ पूर्ण बोरा ने कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें निर्देश दिए कि सभी कार्य पूरे मानक एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरे किए जाएं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट के अभाव, धनराशि अवमुक्त नहीं होने या किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे शासन को पत्र प्रेषित कराएं। जो योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, उनके निर्माण की गुणवत्ता की जांच तकनीकी समिति के माध्यम से कराया जाए। इस अवसर पर जिला अर्थ संख्या अधिकारी लक्ष्मी देवी, समस्त अधिशासी अभियंता सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें