फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

Mon, 05 Jun 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में बैंकर्स की बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा।
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि जिले के औद्योगिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरतें। कहा कि किसी उद्यमि को यदि अनावश्यक रूप से परेशान किया जाना प्रकाश में आता है, तो संबंधित शाखा प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह बात जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट सभागार में डीसीसी, डीएलआरसी, डीएलआरएसी की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। कहा कि काफी प्रयासों और कड़ी मेहनत के बाद जिले में औद्योगिक विकास के लिए वातावरण सृजित हुआ और उद्यमि निवेश के लिए बिजनौर का रूख कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की गहनता के साथ समीक्षा करते हुए कहा कि यह योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। कहा कि जिन बैंकों में स्ट्रीट वेंडर्स ऋण स्वीकृति लंबित है। वह तत्काल ही उसको पूरा करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने समीक्षा करते हुए पाया कि वार्षिक ऋण योजना के तहत माह मार्च 2023 तक प्राथमिक क्षेत्र में वार्षिक लक्ष्य 8043.41 करोड़ के सापेक्ष 6120.40 करोड़ की उपलब्धि प्राप्त हुई, जो कि वार्षिक लक्ष्य का 76.09 प्रतिशत है।

बिजनौर कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में बैंकर्स की बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें