फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय दामों से अधिक मूल्य पर गन्ना बीज बेचा तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तय दामों से अधिक मूल्य पर गन्ना बीज बेचा तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। निर्धारित दामों से अधिक मूल्य पर गन्ना बीज बेचने वालों पर अब कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से निर्धारित दामों पर ही गन्ना बीज बेचा जा सकता है। जिसे लेकर सभी गन्ना अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
पारंपरिक खेती की जगह किसान तकनीकी व उन्नत बीज का प्रयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। इसके लिए किसान नए नए गन्ना बीज की बुवाई कर रहे हैं। विभाग को शिकायत मिल रही है कि कुछ बीज उत्पादक अन्य राज्यों का उन्नत बीज बताकर अधिक दामों में किसानों को उसकी बिक्री रहे हैं। जिसे लेकर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग संजय आर भूसरेड्डी ने सभी डीसीओ को सख्त निर्देश दिए हैं, जिनमें कहा गया कि ऐसे बीज उत्पादकों की तलाश करें और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में बताया कि प्रदेश के गन्ना बुवाई के लिए बीज गन्ना एवं गन्ना किस्म स्वीकृति उपसमिति द्वारा गन्ना किस्में अधिसूचित करने की व्यवस्था है। अन्य प्रदेशों से लाई गई वह प्रजाति जो प्रदेश में सक्षम समिति की ओर स्वीकृत नहीं हैं और जिनका परीक्षण यूपी के शोध संस्थानों में नहीं हुआ है उनका उत्पादन वर्जित है। प्रदेश में बाहर से आने वाली अस्वीकृत प्रजाति गन्ना के उत्पादन में कीट एवं बीमारियों के प्रकोप की संभावना प्रबल रहती है।
गन्ना आयुक्त के निर्देश मिल गए हैं। अधिक मूल्य पर नई प्रजाति गन्ना बीज की बिक्री करने वालों पर नजर रहेगी।
-पीएन सिंह, डीसीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें