फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अप्रशिक्षित पशु चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रशिक्षित पशु चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

धामपुर। अब अप्रशिक्षित पशु चिकित्सकों की खैर नहीं है। डीएम के आदेश पर टीमों का गठन कर दिया गया है। जो भी प्राइवेट व्यक्ति पशु चिकित्सक बन कर बीमार पशुओं का उपचार करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

धामपुर पशु चिकित्सालय के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीएस कोहली ने बताया कि अप्रशिक्षित पशु चिकित्सकों की प्रैक्टिस पर रोक लगाने के शासन के आदेेश हैं। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और औषधि निरीक्षक के निर्देशन में टीम का गठन हो गया है। जल्द ही टीमों की ओर से ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से अप्रशिक्षित पशु चिकित्सकों की सूची बनानी शुरू कर दी है। अब तक एक दर्जन से लोगों की सूची बनाई जा चुकी है। बताया कि अप्रशिक्षित चिकित्सक कृत्रिम गर्भाधान के दौरान अच्छी नस्ल के सीमन का झांसा देकर जमकर लूट रहे हैं। जिससे गर्भधारण करने के बाद या तो पशु खराब नस्ल का बच्चा पैैदा कर रहा है या फिर मादा पशुओं में बांझपन की शिकायत हो रही है। डिप्टी सीवीओ ने बताया कि विभाग की ओर से चार माह से लेकर आठ माह तक के गाय-भैंस के मादा बच्चों का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें