फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद डिपो में बसों के प्रवेश नहीं करने पर चालक-परिचालक पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रवेश शुल्क बचाने का लालच, नजीबाबाद डिपो में प्रवेश नहीं करतीं हैं उत्तराखंड की बसें
विज्ञापन

- उत्तराखंड के मंडलीय प्रबंधक देहरादून ने जारी किया पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। अब उत्तराखंड की रोडवेज बसें नजीबाबाद डिपो में प्रवेश कर यात्रियों को अपनी सुविधाएं देंगी। इस संबंध में उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक ने संबंधित डिपो के प्रबंधकों को पत्र जारी किया है। ऐसा नहीं करने पर चालकों-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड की बसें नजीबाबाद रोडवेज डिपो में प्रवेश नहीं करती है। प्रवेश शुल्क से बचने के लिए स्टेशन के बाहर से ही उत्तराखंड की बसें अपने गंतव्य को रवाना हो जाती है। इस कारण क्षेत्र के यात्रियों को उत्तराखंड की बसों का कोई लाभ नहीं मिलता है। आदर्शनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने इस संबंध में उत्तराखंड सरकार को शिकायत भेजी थी। मनोज का कहना था कि उत्तराखंड की बसें डिपो परिसर में प्रवेश न करके डिपो के बाहर खड़ी होती है, जिससे हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा डिपो में इंतजार करने वाले यात्रियों को बसों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक (संचालन) देहरादून संजय गुप्ता ने उत्तराखंड के सभी सहायक महाप्रबंधकों को इस संबंध में पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में डिपो के सभी चालक-परिचालकों को नजीबाबाद रोडवेज डिपो के भीतर बसों को ले जाने के निर्देश दिए है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें