फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घायल महिला को छोड़कर भाग गया परिचित, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बच्चों के साथ सिसौना गांव में दवाई लेने जा रही थी महिला
विज्ञापन

एक कार चालक ने सीएचसी पहुंचाया, लेकिन वह भी फरार हो गया
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर (बिजनौर)। गांव सिसौना में बाइक सवार परिचित के साथ दवाई लेने जा रही महिला और उसके दो बच्चे ट्रक से टकराकर घायल हो गए। बाइक सवार उन्हें घायल अवस्था में ही छोड़कर भाग गया। एक कार चालक ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की मौत हो गई।
ग्राम पाडला निवासी रचना (25) पत्नी गजराज मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ पैदल ही गांव सिसोना में दवाई लेने जा रही थी। रास्ते में रचना को ग्राम गुनियापुर निवासी एक परिचित मिल गया। वह दोनों बच्चों के साथ उसकी बाइक पर बैठ कर सिसोना दवाई लेने जाने लगी। रास्ते में अनियंत्रित बाइक ग्राम सिसौना से पहले सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। महिला बाइक से उछल कर सड़क पर गिर गई। इसमें रचना और उसे बच्चे घायल हो गए। बाइक सवार घायलों को छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल महिला और दोनों बच्चों को कोई अज्ञात कार चालक पहले एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गया। यहां चिकित्सक द्वारा मना करने पर कार चालक तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में छोड़ कर भाग गया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के सिर में चोट लगी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें