फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुठभेड़ में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को लगी गोली

Tue, 07 Oct 2025 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। बालिका को उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। सीएचसी में उसे उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

घर के सामने खेल रही दो वर्षीय बालिका को रविवार की दोपहर उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी संदीप सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोमवार देर रात पुलिस आरोपी को साथ ले गई। एएसपी के अनुसार आरोपी पुलिस को घटनास्थल वालेे खाली मकान में ले गया। आरोपी ने वहां पहले से रखे गए 12 बोर के तमंचे से पुलिस पर अचानक फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में संदीप के पैर में गोली लगी। एएसपी डॉ. केजी सिंह ने जांच के लिए ले जाने के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर फायर करने और जवाबी कार्रवाई में उसके घायल होने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें