फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मोदीपुरम- छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सुल्तान।
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एक छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी डबल स्टोरी निवासी सुलतान उर्फ बिजली निवासी पल्लवपुरम फेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उल्देपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और थाने ले आई। इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार यह युवक दसवीं की नाबालिग छात्रा को काफी परेशान कर रहा था। वह उससे छेड़छाड़ करता था। उसने छात्रा को धमकी दी और फोन नंबर भी मांगा। इस डर से छात्रा ने घर से स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें