फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा करने का दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस जमा करने का दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। शिवसेना के मंडल प्रभारी आरके आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुलिस कोतवाली पहुंचे। वहां मौजूद तहसीलदार को प्रदेश के सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि निजी स्कूलों के प्रबंधक फोन पर मैसेज भेजकर पिछले तीन माह की रुकी फीस को जमा करने का अभिभावकों पर दबाव बनाने में लगे हैं। एसडीएम को अवगत कराया गया, लेकिन उनके स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह भी आरोप लगाया कि इन स्कूलों के प्रबंधन सरकार की रोक के बाद भी अपने पसंदीदा कोर्स की होम डिलीवरी कर कमाई करने में लगे, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेताया कि सरकार ने उनकी मांग को नहीं माना तो मजबूरी में लॉकडाउन से बाहर आकर उन्हें आंदोलन को विवश होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें