फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप, धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों में कराया समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लाॅक अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने अभद्रता का आरोप लगाया है। इसके विरोध में कार्यकर्ता सरकारी अस्पताल में धरने पर बैठ गए।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लाॅक अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया वे मंगलवार को एक मरीज का सीटी स्कैन कराने स्वास्थ्य केंद्र गए थे। आरोप है अस्पताल में तैनात डॉ कुलदीप चौधरी से उनकी सीटी स्कैन के पर्चे को लेकर बहस हो गई। इससे नाराज ब्लाॅक अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वशिष्ठ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में समझौता कराकर धरना समाप्त करा दिया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, जिला संगठन मंत्री अशोक धनखड़, ब्लाॅक संरक्षक भोपाल सिंह, युवा ब्लाॅक अध्यक्ष मोनू चौधरी, बबलू यादव, नरेश कुमार, इशरत अली, कफील सैफी, भागेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें