कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री से किसी मोबाइल नंबर पर मिस कॉल हो गई थी। इसके बाद में एक युवक ने उसकी पुत्री से बात करना शुरू कर दिया। साथ ही उसकी फेसबुक आईडी भी पता कर ली और उस आईडी से फोटो उठाकर एआई की मदद से फोटो बनाकर उसकी पुत्री के मोबाइल पर डालने लगा तथा ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने युवती को बदनाम करने तथा कहीं शादी नहीं होने देने की धमकी दी। जब युवती ने आरोपी से बात करने से इन्कार किया तो वह उससे मिलने के लिए कहने लगा। एक दिन वह उसके घर पहुंच गया तथा परिजनों की गैरमौजूदगी में लड़की के साथ अश्लील हरकतें कीं। पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपी युवक भाग गया। आरोप है कि वह उनसे एक लाख रुपये की मांग कर रहा है, जिसके लिए उसने क्यूआर कोड भी भेज दिया है तथा रुपये नहीं देने पर लड़की को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर ली है।