फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सुनील ढाका हत्याकांड में आरोपी कपिल कटार बरी

Tue, 17 Oct 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमपी सिंह ने सुनील ढाका हत्याकांड में आरोपी कपिल उर्फ सोनू को हत्या का आरोप सिद्ध नहीं होने पर बरी कर दिया है।
विज्ञापन


थाना चांदपुर के गांव शादीपुर मिलक निवासी अरविंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल 2007 को रात्रि लगभग 11 बजे उसका भाई सुनील ढाका अपने साथी संजीव कुमार निवासी झालू के साथ कार से घर वापस आ रहा था। बिजनौर में खन्ना पेट्रोल पंप के सामने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने कार को रुकवाया व सुनील ढाका व उसके साथी संजीव कुमार पर गोलियां चला दी, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनील ढाका की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। संजीव को इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया।
विज्ञापन

इस हत्याकांड में पुलिस ने कपिल उर्फ सोनू निवासी मौजमपुर उर्फ इनामपुरा थाना मंडावर को दो मई 2007 को गिरफ्तार किया था। तथा उसके कब्जे से सुनील ढाका की हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर भी बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में कपिल कटार उर्फ सोनू के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी। इस हत्याकांड की सुनवाई के दौरान सभी प्रमुख गवाह पक्ष द्रोही घोषित हो गए। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल चौधरी के अनुसार अदालत ने इस हत्याकांड में अभियोजन पक्ष द्वारा अपना केस साबित नहीं कर पाने पर संदेह का लाभ देते हुए कपिल उर्फ सोनू को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें