पुलिसकर्मियों अभद्र व्यवहार का आरोप
बिजनौर, कालागढ़। यूपी बैरियर पर नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ जांच होगी। ये बात सीओ अफजलगढ़ महेश सिंह ने कही। पुराना कालागढ़ निवासी इरशाद अहमद की शिकायत है कि वह अपनी पत्नी को चिकित्सक को दिखाकर वापस लौट रहे थे। बैरियर पर तैनात एक पुलिस कर्मी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत है इससे पूर्व भी बैरियर पर तैनात उक्त कर्मी ने अय्यूब अंसारी के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया था। दोनों ही पुराना कालागढ़ निवासी पत्रकार हैं। मामले का पता लगते ही श्रमजीवी संयुक्त पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, कुमार दीपक, शमशुददीन अंसारी, इशरत अली, मुनेश कुमार चौहान ने निंदा की। साथ बैरियर को आबादी से हटाकर पुराने कालागढ़ पुल के पार लगाने की मांग की है। उधर अफजलगढ़ के सीओ महेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, मामले मे जांच की जा रही है।