फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में लाएं तेजी

विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर सभागार में जनपदीय विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में लाएं तेजी
विज्ञापन

बिजनौर। जनता की समस्याओं के निस्तारण में अधिकारियों को संवेदनशील होना चाहिए। अधिकारी ऐसा काम करें कि जनता उन्हें याद रखे। यह बातें जिले के नोडल अफसर और आवास आयुक्त अजय चौहान ने कही। उन्होंने महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिससे समय पर कक्षाएं चालू हो सकें।
सोमवार को जिले के नोडल अधिकारी और प्रदेश के आवास आयुक्त अजय चौहान ने कलक्ट्रेट के सभागार में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की अधिकारियों के संग बैठक कर समीक्षा की। अजय चौहान ने कहा कि यदि किसी विभाग का बजट लंबित है, तो वह अवगत कराये। जनता की समस्याओं को नोट करें तथा अपने कार्यकाल में ऐसा कार्य करें की जनता याद रखे। अधिकारी जेम पोर्टल व ई-टेंडर की प्रक्रिया को लागू करें। 25 लाख से अधिक की परियोजनाओं के लिये थर्ड पार्टी निरीक्षण कराया जाए। जो भी निर्माण कार्य हों, उनका नक्शा पास होना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि वह नियमित रूप से विकास कार्यों व अन्य निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हैं। उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव में भी विकास कार्य कराये जा रहे हैं। बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 250 लाभार्थियों का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि घरौनी वितरण कार्यक्रम के तहत 1816 ग्रामों का सर्वे हो चुका है और 189576 घरौनी वितरित की जा चुकी है। धान खरीद, ओडीओपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, स्वरोजगार योजना, दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरण, गन्ना मूल्य भुगतान, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम आदि विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमएस डॉ. अरूण कुमार पाण्डेय, डीएफओ डॉ. अनिल पटेल, पीडीडीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें