फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिल्ली रूट पर चलाईं एसी बसें, नहीं मिले पर्याप्त यात्री

Sun, 14 Dec 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद रोडवेज डिपो को हाल ही में दिल्ली सहित पर्यटन स्थलों को जोड़ने को पांच एसी बसें उपलब्ध हुईं थीं। इन एसी बसों का दिल्ली रूट पर संचालन शुरू किया गया। एसी बसों में सफर करने के लिए यात्रियों का टोटा होने से इन बसों का नियमित संचालन रोडवेज डिपो के लिए चुनौती बन रहा है। उधर, रोडवेज को नई मिनी बसें भी उपलब्ध हुई हैं। इन मिनी बसों को ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में संचालित किया जाना है। बसों के संचालन के लिए रूट निर्धारित करने के साथ अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। रोडवेज डिपो को बस संचालन के लिए परमिट मिलने का इंतजार है। उधर, रोडवेज डिपो के एआरएम रामप्यारे प्रसाद का कहना है कि यात्री सुविधा के लिए एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। पर्याप्त यात्री नहीं मिलने से एसी बसों का नियमित संचालन संभव नहीं है। मिनी बसों का परमिट मिलने के बाद संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें