फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट किया बंद
विज्ञापन

धामपुर। घोषित परीक्षा परिणामों में व्यापक गलतियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को आरएसएम कॉलेज के गेट पर करीब डेढ़ घंटे तक तालाबंदी कर रुहेलखंड विवि और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। बाद में एसएसआई ने उन्हें समझाकर आंदोलन को समाप्त कराया।
अभाविप के जिला संयोजक रचित राजपूत, अनुज कुमार, प्रियांशु, अंतरिक्ष, हिमांशु, अनमोल आदि का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार व चीफ प्रोक्टर डॉ. स्वराज सिंह ने मिलने से इंकार कर दिया, उल्टे उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी। इससे नाराज होकर छात्र-छात्राएं कॉलेज के गेट पर एकत्र हो गए और वहां पर गेट की तालाबंदी कर कॉलेज और विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जो परीक्षा परिणाम घोषित हुए हैं उनमें व्यापक गलतियां और कुछ का तो परिणाम घोषित भी नहीं किया गया। इस मामले में चीफ प्रोक्टर भी नहीं सुन रहे। मौके पर पहुंचे एसएसआई शिशुपाल सिंह के हस्तक्षेप करने पर प्राचार्य ने उनकी समस्याओं का निदान कराने का भरोसा देकर आंदोलन को खत्म कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें